Saturday, June 23, 2012

रातें ..

एक रात अधूरी
बाकी सारी
खामोशी में , कटती जाये
जाग रहे हैं
दिन जो बीते,
जाग रहे सब कल के साए
रात गयी तो बात गयी क्या?
किसने जाने जाल बिछाए ..
कसमें, वादे , झूठी बातें
लौट लौट फिर गूंगी आयें
गूंगी तो क्या ?
जब टकरायीं दिल से मेरे
गूँज गूँज कर फिर चिल्लाएं
आधी रात बिसर गयी कैसे
कैसे बाकी रात बिताएं ?

4 comments:

Isha said...

Amazing one. I nvr knew U write so good!

Himadri Pandey said...

Thanks :) but you're nothing lesser i'd say !

prernapm said...

Rula diya!

Himadri Pandey said...

This is not for you to cry, this one is for you to learn - what & where, is known to yourself :-)